नई दिल्ली : आज 12 जुलाई का दिन के साथ आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग रही है । आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए अशुभ है । आज केवल अपनी दिनचर्या का पालन करे और शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुराने व्यापारिक दे का लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेंगे छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे परिवारजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा आर्थिक योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं। जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे। व्यापारी वर्ग आज किसी कंपनी सेकोई बड़ा अनुबंध कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएंगे माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भरपूर आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे करेंगे, सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को नए व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बने हैं। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार प्राप्त होंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में सभी काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। कुछ जरूरी दस्तावेजों को इधर उधर रखकर भूल सकते हैं, तो धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमानों का आवागमन होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। शरीर में ऊर्जा की कमी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा शांति से दिन बिताए। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा सोच समझकर ही किसी योजना में निवेश करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा बेवजह किसी बहस में न पड़े। सेहत का ख्याल रखें ।छात्रों के लिए समय बेहतर है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा पिता की सेहत का ख्याल रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा मैं इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेगी,समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेगी धैर्य से काम लें, बेवजह किसी बहस में न पड़े। रियल एस्टेट, एवं प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें।छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही शारीरिक आलस्य महसूस करेंगे। किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति बेहतर होती जाएगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा दिन का अधिकतम समय घर परिवार के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी कार्य पूर्ण करगे। शत्रु पक्ष परास्त होगा, सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी पुराने ऋणों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि जगेगी। धार्मिक ग्रन्थ, साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।मूड उखड़ा उखाड़ा रह सकता है।कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े। खर्चों की अधिकता के चलते तनाव रहेगा किंतु आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलताभरा दिन रहेगा विशेष अवसर प्राप्त होंगे। जी छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है वाणी पर संयम रखें।