Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 06 December 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 06 दिसंबर दिन रविवार है। आज शाम भद्रा लग रही है, जो कल प्रात:काल तक रहेगी। आज का राहुकाल शाम के समय में है। आज दोपहर में रवि योग है, जो शाम तक रहेगा। आज रविवार का दिन है, आज आपको भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। यह आपके करियर के लिए बहुत ही कल्याणकारी रहेगा। सूर्य देव को जल अर्पित करना भी उत्तम रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज की भद्रा: शाम 07:46 बजे से 07 दिसंबर को प्रात: 07:20 बजे पर समाप्त।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 19 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी आश्लेषा नक्षत्र 14 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र ऐन्द्र योग 08 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग कर्क में चंद्रमा 14 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजे हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय देर रात 10 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 07 दिसंबर सोमवार को दिन में 11 बजकर 47 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।
रवि योग: दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से अगले दिन सोमवार को सुबह 07 बजकर 01 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 09 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।
आज मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।