हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक हुआ फरार

हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक हुआ फरार
  • सहारनपुर में घायलों को नागल सीएचसी में लेकर गई एम्बुलेंस।

सहारनपुर। थाना नंगल क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नंगल क्षेत्र के गांव सूबरी के पास एक बाइक सवार युवक टैम्पो और डीसीएम को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर वाहनों से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद उसका साथी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। हादसे में मृतक युवक की शिनाख्त रोनक सैनी पुत्र पवन सैनी के रूप हुयी है। हादसे में टैम्पू में सवार यात्री भी घायल हुये है, जिन्हें नागल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा फरार युवक की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।


Leave a Reply