सडक हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोडा दम, परिजनो में मचा कोहराम

- सऊदी अरब में करता था नौकरी, छटटी में आया हुआ था घर
देवबंद [24CN]: देवबंद में सडक दुर्घटना में घायल युवक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था और छटटी में अपने गांव आया हुआ था। युवक की अचानक हुई मौत से गांव में मातम पसर गया और परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलास अकबरपुर निवासी 26 वर्षीय हसीन विगत 5 जून को अपनी मौसी के घर गया था तथा वहंा से वह बाइक द्वारा अपने गांव वापस आ रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में नो गजा पीर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिडंत हो गई। इसमें वह घायल हो गया। परिजनो ने पहले उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत न सुधरने पर मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि उपचार के दौरान लगातार उसकी हालत बिगडती चली गई। दो दिन पहले हालत बिगडने पर उसे ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। और गांव में मातम पसर गया। मृतक हसीन सऊदी अरब में काम करता था। वह घर का पूरा खर्च उठाता था और बीते रमजान महीने में छुटटी लेकर घर आया था। कुछ दिनो बाद उसे वापस जाना था। इसी बीच विगत 5 जून को हादस हो गया। ग्राम प्रधान पति हसनैन अहमद ने बताया कि हसीन की अभी शादी नही हुई थी उसकी अचानक हुई मौत से पुरे गांव मे शोक व्याप्त है।