सांपलाबेगमपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थतियो में मौत
- शव के गले पर गहरे घाव मिले, हत्या की आशंका
नकुड [इंद्रेश]। कोतवाली क्षेत्र के सांपला बेगमपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियो मे मृत्यु हो गयी। ग्रामीणो ने युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
रविवार को सुबह सांपला बेगमपुर में अशोक बाल्मीकी के 25 वर्षीय पुत्र अंकित का शव घर के अंदर चारपाई पर मिला। उसकी गर्दन में गहरे घाव थे। अशोक का कहना है कि सुबह जब वह अंकित को उठाने के लिये गया तो उसके पैरो तले से जमीन खिसक गयी। अंकित की मौत हो गयी थी। अंकित की मौत से परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गयी। जिसके बाद सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल अविनाश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे।
अशोक का कहना है कि अंकित रात मे छत के उपर सोया था। उसके साथ ही दुसरी चारपायी पर उसका चचेरा भाई राहुल सोया हुआ था। आश्चर्यजनक रूप से अंकित का शव सुबह को घर मे नीचे चारपायी पर मिला। ग्रामीणो ने बताया कि घर के सामने खून भी पडा था। जबकि अंकित का मोबाईल व चप्पल उपर ही चारपायी के पास ही मिले। उधर राहुल का कहना है रात मे ग्यारह बजे तक अंकित छत पर ही था। वह कैसे नीचे आया उसका उसे पता नहीं है।
पुलिस ने अंकित के शव का मुआयना किया। शव के गले पर किसी धारदार हथियार से गहरे घाव किये गये थे। ग्रामीणो का कहना कि अंकित को कहीं बाहर मारकर उसका शव घर मे चारपायी पर डाला गया। पुलिस ने पंचनाम भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
