shobhit University Gangoh
 

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि के देवबंद आगमन पर जोरदार स्वागत

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि के देवबंद आगमन पर जोरदार स्वागत
  • राज्यमंत्री सुरेन्द्र नाथ का स्वागत करते भाजपाई

देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एंव उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि के देवबंद आगमन पर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष द्वारा माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष राहुल बाल्मीकि, अविनाश बाल्मीकि ने राज्यमंत्री सुरेन्द्र नाथ को नगर पालिका की समस्याओं से अवगत कराया। स्वागत के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं का वह जल्द से जल्द निराकरण कराने का प्रयास करेगें। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी, सफाई कर्मचारी यूनियन के महामंत्री दीपक चचंल, सनी बाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia