कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 12-03-2026 दिन बृहस्पतिवार को स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का शुभारंभ किया। टेक्निकल फेस्ट के प्रथम दिन अनेक गतिविधियां संचालित की गई, जिनमे एथिकल हैकिंग, आइडियाथॉन एंड स्टार्टअप प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन गेमिंग, कोड स्प्रिंट आदि गतिविधियां शामिल रही। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह व बाह्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 650 छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह व प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा डीन एकेडमिक्स, प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल विभागाध्यक्ष ने पुरे विधि-विधान से किया तथा इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने पुरे कार्यक्रम का निरिक्षण किया व कार्यक्रम में प्रतिभागियों से कार्यक्रम के सन्दर्भ में प्रतिपुष्टि भी ली, तत्पश्चात उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित करते हुए सभी को अनेक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नितिन कुमार एवं डॉ. सुमिका जैन ने सभी प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन एथिकल हैकिंग, आइडियाथॉन एंड स्टार्टअप प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन गेमिंग, कोड स्प्रिंट में प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखते हुए एथिकल हैकिंग में दिए गए टास्क पर इमेज में छिपे हुए कोड्स को खोजा व आइडियाथॉन एंड स्टार्टअप प्रेजेंटेशन दी, जिसमे आयुर्वेदिक तरीके से किसी भी मरीज का बेहतर उपचार कैसे किया जा सकता है, के बारे में बताया तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए मानव जीवन को कैसे सुखमय बनाया जा सकता है, आदि पर विचार प्रस्तुत किये। सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन गेमिंग में भी अपना जौहर दिखाया व छात्रों द्वारा कोड स्प्रिंट प्रतियोगिता में दी गई जटिल समस्या को कोडिंग के माध्यम से नियत समय में हल किया गया।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ के आयोजकों को अपने शुभकामना सन्देश में शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा डीन एकेडमिक्स, प्रो.(डॉ.) जसवीर राणा, डॉ. नवीन कुमार, कुलदीप चौहान, अरुण सैनी, जीतेन्द्र सैनी, नमन सैनी, सहनवाज, अनूप कुमार, तरुण सैनी, विशाल कुमार, सागर पंवार, दिव्या, अनिल जोशी, अजय शर्मा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
