तीन दिवसीय निशुल्क ’ई-श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन बुधवार 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर किया जाएगा।

- ई-श्रम विभाग के पम्लेट दिखाकर लोगों को जागरूक करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी
देवबंद [24CN]: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से श्रम विभाग सहारनपुर द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क ’ई-श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन बुधवार 6 अक्टूबर से शुक्रवार 8 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मंगलौर चैकी के निकट एलआईसी दफ्तर के नीचे लगाया जाएगा। जिसमें दुकानों पर काम करने वाले सभी श्रमिकों, ई-रिक्शा, रिक्शा, रेडी वालों, बढ़ाई, वेल्डिंग का काम करने वाले सभी का रजिस्ट्रेशन निशुल्क कराया जाएगा। जिससे केंद्र व प्रदेश सरकार से मिलने वाले अनगिनत फायदे पंजीकृत श्रमिकों के सीधे बैंक अकाउंट में मिलेंगे।
व्यापार मण्डल अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा की इस श्रेणी में आने वाले सभी श्रमिको व दुकानदार भाइयों से निवेदन है कि अपने यहां काम करने वाले सभी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराये। इसी कड़ी में आज निर्माण श्रमिको व दुकानों पर काम करने वाले सभी श्रमिकों से संपर्क भी किया गया। संपर्क करने वालो में राजेश सिंघल,अजय गर्ग,संदीप शर्मा, अभिषेक मित्तल,अमित सोनी, राजेश अजमानी आदि मौजूद