हजरत इमाम हुसैन व करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस

हजरत इमाम हुसैन व करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस
  • सहारनपुर में मोहर्रम का मातमी जुलूस निकालते शिया समुदाय लोग।

सहारनपुर [24CN]। 10 मोहर्रम को हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व करबला के शहीदों की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। बड़ी इमाम बारगाह से शुरू हुए जुलूस में सबसे आगे ऊंट, घोड़े, झोटा बुग्गी पर बैठे छोटे-छोटे बच्चे काले कपड़े पहने हाथों में काले निशान लिए हुए हाय सकीना, हाय प्यास, चमन-चमन कली-कली अली-अली नारा-ए हैदरी या अली, हुसैनियत जिन्दाबाद यजिदयत मुर्दाबाद, नारा-ए-तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं बुलन्द करते चल रहे थे।

उनके पीछे शबीह अलम हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम को लेकर युसूफ हैदर जैदी चल रहे थे। शबीह अलम हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम जुलूस का आकर्षण बना हुआ था। उनके पीछे अन्जुमने इमामिया व अन्जुमने अकबरिया चल रही थी। अन्जुमने इमामिया में मिर्जा अयाज, मिर्जा मेहरबान, खवाजा आसिफ रजा, शहबाज काजमी, शुजा काजमी, मिर्जा नईम, मिर्जा मुम्ताज, अली मैहदी, शौजब रजा आदि ने नोहाखानी की।

अन्जुमन इमाममिया के संचालकों में जमाल जैदी, नूर मुहम्मद, मीसम जैदी, मासूम जैदी, शौकी, मुसय्यब रजा, मेहरबान मिर्जा, सिबतैन जैदी, फिरोज हैदर, रियासत हवारी, राहत अली, दानिश जैदी, अली ताजवर, अली मैहदी, मुहम्मद अनवार ने आदि रहेे। अन्जुमने अकबरिया में सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी, रहबर जैदी, सन्नी आब्दी,मानू आब्दी, अदनान, गयाज जैदी, शबीह हैदर आदि ने नोहाखानी की।

अन्जुमन अकबरिया का संचालको में शादाब आबदी, कमर काजमी, इकबाल, तुन्नू हसन, निशान हैदर आदि रहे। अन्जुमने अकबरिया के साथ फूलों से सजा जुलजना चल रहा था जिसकी बाघ (लगाम) तनवीर हैदर, हुसैन अब्बास व अकबर अब्बास ने पकड़ रखी थी तथा जुलूस के बीच में ताजिया (शबीह रोजा ए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम) चल रहा था। जुलूस बड़ी इमाम बारगाह से शुरू होकर पुल सब्जी मण्डी, बोमन्जी रोड, पुल सीताराम कॉम्पलैक्स, अन्सारी रोड,पुल सब्जी मण्डी, जामा मस्जिद कलां, मोर गंज, भगत सिह चौक, खुमरान रोड, पुरानी चुंगी, महाराज सिंह कालेज के सामने से होता हुआ पुराना घांस कांटा स्थित करबला पहुंच कर सम्पन्न हुआ सोगवारों ने करबला पहुंच कर फाका खोला।

जुलूस का संचालन करबला के प्रबन्धक सै. तालिब जैदी ने किया। जुलूस में इशरत हुसैन, जमीर काजमी, सिबतैन रजा, कौसर अब्बास, इफ्तेखार हुसैन जैदी, शादाब आब्दी, काजी अकरम, एड. मन्जर हुसैन काजमी, प्यारे मियां, सकलैन रजा, सलीस काजमी, फरहत हुसैन, साजिद काजमी, जैगम अब्बास, रियाज हैदर जैदी, जिया अब्बास, मिर्जा अहसान, अजहर काजमी, मेहताब अली, रियासत हवारी, फिरोज हैदर, कैसर अब्बास, नदीम जैदी, नजमी काजमी, आलम काजमी, सलमान, इमरान, फराज जैदी, अली जैब काजमी, अबुतालिब आदि चल रहे थे।


विडियों समाचार