गुजरात: सूरत की इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

गुजरात: सूरत की इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां लिंबायत मीठी खाड़ी के पास एक सोसाइटी की इमारत में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक बच्चे समेत 5 लोग झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पांचों की मौत हो गई।

एक रिहायशी इमारत में अचानक लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के लिंबायत में मीठी खाड़ी के पास एक घर में अचानक आग लग गई। आग में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल 5 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

सभी पांचों लोगों की अस्पताल में मौत

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, वहीं झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सभी पांचों लोगों की मौत हो गई।


Leave a Reply