shobhit University Gangoh
 

नागौर में भीषण सड़क हादसा: रामदेवरा जा रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत

नागौर में भीषण सड़क हादसा: रामदेवरा जा रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत
  • श्रीबालाजी कस्बे के पास एक ट्रक और क्रूजर में जबर्दस्त भिड़ंत (Road Accident) हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि 11 लोगों की इसमें जिंदगी चली गई.

नई दिल्ली : राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 11 श्रद्धालु अपनी जान गंवा दी. जिले के श्रीबालाजी कस्बे के पास एक ट्रक और क्रूजर में जबर्दस्त भिड़ंत (Road Accident) हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि 11 लोगों की इसमें जिंदगी चली गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं.मुख्यमंत्री अशोक गलतोल ने हादसे पर दुख जताया है. वहीं भीषण दुर्घटना के बाद इलाके में हाहाकार के माहौल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है. वहीं हादसे की वजह का पता लगा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार यानी आज सुबह 8 बजे नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास पर हुआ. क्रूजर में सवार होकर 17 लोग जा रहे थे. इसी दौरान श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास के पास एक ट्रक से क्रूजर की जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए.

क्रूजर में सवार लोग उसमें फंसकर रह गये. दुर्घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

Jamia Tibbia