बनारस से लौटे श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत

बनारस से लौटे श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में विशेष ट्रेन से लौट रहे श्रद्धालुओं का स्वागत करते रविदास पंथ के अनुयायी।

सहारनपुर [24CN]। डा. भीमराव अम्बेडकर मानव सेवा फाउंडेशन एवं गुरू रविदास महासभा द्वारा बनारस में संत शिरोमणि गुरू रविदास की 695वीं जयंती मनाकर लौट रहे संत निरंजन दास महाराज का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अखंड लंगर व प्रसाद का वितरण किया गया। संत निरंजन दास महाराज के नेतृत्व में विशेष ट्रेन द्वारा सहारनपुर पहुंचने पर देश-विदेश से आए साधू संगत एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।

डा. भीमराव अम्बेडकर मानव सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन रोहित गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज ने समाज में पाखंडवाद एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर किया तथा समानता में एकता का संदेश दिया। गुरू रविदास महासभा के अध्यक्ष अशोक भारती ने बताया कि हर बार संत निरंजन दास महाराज की सेवा में यह लंगर चलाया जाता है।

संत निरंजन दास महाराज ने कहा कि गुरू रविदास समाज में ऐसा चाहु राज में मिले सबन को अन्न, गुरू महाराज सभी को लंगर खिलाया करते थे। इस दौरान संत मंदीप दास, श्याम रविदासिया, गौरव लाम्बा एडवोकेट, सतेंद्र गौतम, आकाश, सचिन कुमार, सुशील बौद्ध, रजनीश कुमार, बबली साहनी, पिंकी, सुखवीर सिंह, अनिल सहगल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।