पदक विजेता खिलाड़ी का किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत करते द्रोणाचार्य एकेडमी के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज एकेडमी से एयर राइफल का प्रशिक्षण लेकर ब्राजील में सम्पन्न हुई डेफ ओलम्पिक प्रतियोगिता में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले शौर्य सैनी का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज एकेडमी के संस्थापक व संचालक सौरभ काम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अनेक बच्चे पुलिस एवं आर्मी में यहां राइफल चलाना सीखकर देश की सेवा कर रहे हैं। पहली बार रूड़की के शौर्य सैनी ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी किस्मत आजमाई थी। पिछले दिनों ब्राजील में सम्पन्न हुई डेफ ओलम्पिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर शौर्य सैनी ने अपने शहर और प्रदेश के अलावा देश का नाम रोशन किया है। द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज एकेडमी में पहुंचने पर संस्थान की ओर से ओलम्पिक प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले शौर्य सैनी का एकेडमी के संस्थापक सौरभ काम्बोज, राजकुमार, संजय शर्मा, विजय काम्बोज, मौहम्मद शहजाद, अमित कुमार, नीरज सिंह, कमल काम्बोज, वीरसिंह, राजेश कुमार आदि ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।