नकुड मे निकाली गयी भगवान राम की बारात की भव्य शोभायात्रा

नकुड मे निकाली गयी भगवान राम की बारात की भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा मे शामिल भगवान राम का भव्य रथ

नकुड 10 अप्रैल इंद्रेश। नगर में चल रहे रामलीला महोत्सव मे धनूष यज्ञ की लीला के मंचन के बाद नगर में भगवान राम की बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

श्री महादेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा आर्यसमाज मंदिर, मैन बाजार, को होती हुई जनक बाजार मे पहुची। जंहा रामजानकी मंदिर के पास बारात का भव्य स्वागत किया गया। यहा माता सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनायी। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवा घ्वज धारी युवक घोडो पर सवार होकर चल रहे थे। जिनके पीछे भगवान विष्णु, गणेशजी, व भगवान शिव की झांकियंा चल रही थी। सबसे पीछे आधा दर्जन बैंड भगवान राम के भजनो का गान कर रहे थे।

शोभायात्रा मे भगवान राम का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र था। रामबारात की शोभायात्रा सदरबाजार पुराना बस स्टेडं व बोर्डिंग हाउस को होती हुई वापस रामलीला भवन पहुचकर संपन्न हो गयी । इससे पूर्व शोभायात्रा को शुभारंभ एमएलसी दिनेश गोयल , विधायक मुकेश चैधरी व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। बारात मे रामलीला महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यो के अलावा रामलीला मंडल के कलाकार व अग्रणी व्यक्ति शामिल रहे।

Jamia Tibbia