पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर चोरो ने दो सेटरो कारो के पांच पहिये चेारी किये

पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर चोरो ने दो सेटरो कारो के पांच पहिये चेारी किये

नकुड 3 दिसबंर इंद्रेश। नगर मे अज्ञात चोर दो कारो के पांच पहिये उतार कर ले गये। जबकि कोतवाली पुलिस कुछ कदम दूर मैन बाजार में डयुटी करती रही।

घटना बीती रात की है। बिनारसी चौक से पंश्चिम की ओर मैन बाजार से पीछे पीर का मैदान है । जिसमे अक्सर लोग अपनी कार खडी कर देते हैं । बीती रात भाजपा के व्यापारी नेता सोहित मिततल की सेंटरो कार इसी मैदान मे पार्क की गयी थी। इस कार के बराबर मे अब्दुल रहमान की सेंटरो कार खडी थी। बैखोफ चोर पुलिस चैकसी की पोल खोलते हुए दोनो कारो के पांच पहिये खोल कर ले गये। सुबह जब पिडित अब्दुल रहमान कार को ले जाने के लिये कार के पास गये तो देखा कार के तीन पहिये गायब थे। इसकी खबर सोहित मिततल को लगी तो वे भी अपनी कार देखने के लिये गये। उनकी कार के भी आगे के दो पहिये गायब थे।

करीब एक माह पूर्व होली वाला चौक पर भी रामानंद की सेंटरो कार के दो पहिये चोरो ने इसी तर्ज पर चेारी कर लिये थे। पुलिस इस घटना के जिम्मेदारो को आज तक नंही पकड पायी है। व्यापारियों का दावा है कि जिस जगह कार के पहिऐ चोरी किये गये है। वहंा से ंचद कदम दूर बिनारसी चैक पर पुलिस की पिकेट तैनात रहती है। पंरतु इस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाईल देखने मे ही व्यस्त रहते है। ऐसे मे नगर मे पुलिस गश्त व सुरक्षा भगवान भरोसे है।

सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर जांच करने पंहुचे। उधर व्यापारियो मे इस घटना को लेकर रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस की कार्यप्रणाली को देखते हुए इसकी संभावना कम है कि पुलिस चेारो तक पंहुच पायेगी। उन्हेांने चेताया कि यदि नगर मे चोरी मे लिप्त चोरो को नही पकडा गया तो व्यापारी आंेदोलन करेगे।