सहारनपुर रोड ढकदेवी मे हाईवोल्टेज करंट की चपेट मे आने से एक दर्जन भेड मरी
नकुड [इंद्रेश]। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकदेवी में करंट लगने से एक दर्जन भेडो की मौत हो गयी। घटना की सूचना दिये जाने के बाद भी विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुचा, जिससे ग्रामीणो मे रोष है।
ढकदेवी निवासी मोहनपाल ने बताया कि रविवार को सुबह करीब पांच बजे वह अपनी भेड गांव से बाहर खााली प्लाट में जा रहा था। बारिश के चलते सहारनपुर रोड पर एक पेड मे करंट आने से उसके आस पास जमीन मे भी करंट दोड गया। सडक के किनारे पेड के उपर से 11 केवी की विद्युत लाईन गुजर रही है। जो पेड से टच है। पेड के आसपास जितनी भी भेड गयी वे करंट की चपेट मे आ गयी। जिससे एक दर्जन भेड करंट से तडप तडपकर मर गयी।
करंट से भेड मरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। उन्होने बिजली व राजस्व विभाग के अधिकारियो को घटना की सूचना दी। राजस्व विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पंहुचा भी पंरतु न तो बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर आया और न ही कोई पशु चिकित्सक भेडो का पोस्टमार्टम करने के लिये मौके पर पहुचा।
किसी अधिकारी द्वारा घटना का संज्ञान न लेने से ग्रामीणो मे भारी रोष है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से एक गरीब व्यक्ति का लाखो रूपये का नुकसान हो गया। इसके लिये विद्युत विभाग जिम्मेदार है। पीड़ित मोहनपाल का कहना है कि बारह भेड मरने से उसका करीब ढाई लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
