पउप्रसंउ व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम दीपक कुमार को बुके भेंट कर की शिष्टाचार भेंट

- नव आगंतुक एसडीएम दीपक कुमार को बुके भेंटकर स्वागत करते हुए
देवबंद [24CN]: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि0) का एक प्रतिनिधिमंडल ने नव आगुन्तक उपजिलाधिकारी दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट कर बुके देकर उनका स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल ने उपजिलाधिकारी दीपक कुमार का स्वागत करते हुए बताया कि नगर में सामुदायिक प्राथमिक चिकित्सालय पर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन टेक्नीशियन ना होने की वजह से गरीब जनता उसका लाभ नहीं ले पाती।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर से अल्ट्रासाउंड मशीन पर सप्ताह में कम से कम 3 दिन अल्ट्रासाउंड मशीन पर टेक्नीशियन की व्यवस्था कराई जाए। वही उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अल्ट्रासाउंड मशीन पर टेक्नीशियन की नियुक्ति हेतु पत्र प्रेषित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक संदीप शर्मा एडवोकेट, मनोज सिंघल एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, महामंत्री राजेश सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सोनी, सोहन कुच्छल आदि मौजूद रहे।