कोटडा मे कुर्रो की पैमाईश कर रहे लेखपाल के साथ मारपीट के मामले ने पकडा तुल,लेखपालो ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना
तहसीलदार को ज्ञापन देकर एफआईआर मे धारा बढाने की मांग की
नकुड 15 दिसंबर इंद्रेश। तहसील क्षेत्र के केाटडा गंाव मे अधिकारियो के निर्देश पर खेतो की पैमाईश करने के लिये गये लेखपाल के साथ मारीपीट के मामले ने तुल पकड लिया है। घटना के विरोध मे लेखपाल सघं ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। साथ ही आरोपियों को तुरंत गिरफतार करने व एफआई आर मे धाराऐ बढाने की मांग की है।
गुरूवार को हल्का लेखपाल अंकुर कुमार व राजस्व निरिक्षक राकेश कश्यप उपजिलाधिकारी द्वारा कुर्रो के निस्तारित मामले मे मौके पर कुर्राे की पैमाईश करने के लिये गये थे। आरोप है कि कुर्रो की पैमाईश करते हुए ग्रामीणो ने लेखपाल पर हमला बोल दिया । जिससे लेखपाल अंकुर कुमार घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर तहसील मुख्यालय पर हडकंप मच गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुचे पंरतु वंहा केाई नहीं मिला। जिसके बाद तहसीलदार राजस्व कर्मचारियो के साथ गंगोह कोतवाली पर पहुचे । जंहा आरोपियेां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। बताया जाता है कि रात मे पुलिस ने दो आरोपियो को पकड भी लिया है।

पंरतु शक्रवार को सुबह घटना से आहत लेखपाल लेखपाल सघं के बैनर तले धरने पर बैठ गये। लेखपाल पुलिस द्वारा एफआईआर मे पुलिस द्वारा लगायी गयी धाराओ से संतुष्ट नंही है। लेखपाल एफआईआर मे जान से मारने की नियत से हमला करने की धारा बढाने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि इस तरह तो काम करना ही मुश्किल हो जायेगा। लेखपालो ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन देकर धारा बढाने की मांग की । साथ ही आरोपियो को तुरंत गिरफतार कराने की मांग भी की है।
लेखपालो ने चेताया कि यदि पुलिस ने धारा नंही बढायी तो उनका बेमियादी धरना जारी रहेगा। साथ ही शनिवार को वे संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार भी करेगे। साथ यदि आवश्कता हुई तो पूरे जिले के लेखपाल भी हडताल करेगे। इस मौके पर सचिव सुशील कुमार , राजस्व निरिक्षक रगबीरसिंह सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे।
