गांव बोहडुपुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, बड़ा हादसा टला

- सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव बोहड़पुर में निर्माणाधीन मकान का गिरा लिंटर।
नागल। थाना नागल क्षेत्रांतर्गत गांव बोहडुपुर में लिन्टर डालने के दौरान बल्ली खिसकने से निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया परंतु वहां मौजूद लोगों ने काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बोहडुपुर निवासी सुबेसिंह के यहां निर्माणाधीन मकान में लिन्टर डालने का कार्य चल रहा था। तभी अचालक लिंटर के नीचे सपोर्ट को लगाई गई बल्ली खिसकने से अचानक लिन्टर भरभरा कर नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबे करीब आधा दर्जन मजदूरों को आनन फानन में ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को तुरंत बाहर निकालने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मजदूर यशपाल पुत्र सुंदर, शाहनवाज पुत्र शाहिद को गुम छोटे आई हैं। जबकि फारूख की टांग में गहरी चोट है। साथ ही उसके नाक से भी खून बह रहा है।