‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ (Delhi student harassment का मामला सामने आया है।
मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से छेड़छाड़, अभद्रता और एक छात्रा को कार में खींचने की कोशिश के मामले में शुक्रवार की देर शाम दो आरोपियों अभिमन्यू और अभिनव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभिमन्यू को गुरुग्राम और अभिनव को लक्ष्मी नगर से पकड़ा गया है।
वहीं, पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी नमन चौधरी और अन्य आरोपियों के ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है।
टी-शर्ट पर लिखा था ‘अर्बन माइंडसेट’
युवती के अनुसार, एसयूवी कार में सवार एक आरोपी ने सबसे उसकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की। युवती के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि टी-शर्ट ‘बहुत अच्छी लग रही है’। उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखा हुआ था।
एसयूवी बरामद की
इससे पहले पुलिस ने आरोपियों की सफारी भलस्वा डेरी स्थित एक पार्किंग से बरामद की थी, जहां वह कार खड़ी कर भाग गए थे।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, छात्राओं ने आरोप लगाया था कि एक आरोपित नमन चौधरी है, जो करावल नगर में रहता है और ला का छात्र है।
मुख्य आरोपी की तलाश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसी कैमरे और स्थानीय स्तर पर जांच करने के बाद कार में सवार आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश में दिल्ली के अलावा पुलिस की टीम गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी दबिश दी।
इस बीच शुक्रवार रात पुलिस को अभिमन्यू के गुरुग्राम में मौजूद होने की जानकारी मिली। जिसे पुलिस ने वहां दबिश देकर पकड़ लिया। जबकि अभिनव को लक्ष्मी नगर इलाके से पकड़ा।
