भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश
यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आरएलडी नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को लेकर दिए गए ‘चवन्नी’ वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए, वरना समाज उन्हें सबक सिखाने का काम करेगा. मंत्री ने उक्त बातें मुजफ्फरनगर में कही.
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष में हमारे समाज के बारे में और चौधरी चरण सिंह भारत रतन चौधरी चरण सिंह विरासत को लेकर जिस प्रकार से टिप्पणी की उन सब विषयों पर चर्चा की है. समाज में बहुत आक्रोश है और उस आक्रोश का खामियाजा समाजवादी पार्टी को करना पड़ेगा.”
सपा के एजेंडे को समझ चुकी है जनता- भूपेंद्र चौधरी
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, ” चौधरी चरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह को किस प्रकार का सहयोग नहीं किया. किस प्रकार से उन्हीं का नाम लेकर समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह अपने राजनीति के जीवन में आगे बढ़ते रहे लेकिन समाजवादी पार्टी का जो चरित्र है. जातिवाद का और समाज में जिस प्रकार से उनका एजेंडा है. उस एजेंडे को सब लोग समझ चुके हैं.”
उन्होंने कहा कि, “मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी को गृहमंत्री बनाने की बात शिवपाल यादव कर रहे हैं और पूरा प्रदेश और देश जानता है कि 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकारों के समय अराजकता होती थी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और जमीनों पर कब्जे होते थे.”
अपने बयान अखिलेश यादव मांगे माफी- भूपेंद्र चौधरी
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राजनीतिक करने वालों का स्थान अब उत्तर प्रदेश में बचा नहीं है. मैं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से कहता हूं कि अपने इस बयान पर जो उन्होंने दिया है. उस पर उन्हें मंगनी माफी मांगनी चाहिए. अन्यथा समाज उन्हें सबक सिखाने का काम करेगा.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ें है चीनी के दाम- भूपेंद्र चौधरी
चीनी की बढ़ी कीमतो पर उन्होंने कहा कि, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी के रेट भरे है. लेकिन गन्ने का उत्पादन भी काम हुआ है, लेकिन आने वाले भविष्य में बरसात अच्छी हुई है गन्ने का अच्छा उत्पादन होगा. चीनी का अच्छा उत्पादन होगा, सीजनल त्योहारों की मांगों को लेकर सरकार सजक है सभी विषयों पर सरकार काम कर रही है.”
‘सरकार के कामों को जनता बीच लेकर जाएंगे’
उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के आधार पर, अपने काम के आधार पर, हमने लोगों ने जो 10 वर्षों में काम किए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार और 12, 13 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने जो काम किए उन्हें लेकर जनता के बीच में जाएंगे और सबका लेखा-जोखा जनता के बीच में रखेंगे.”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जो पिछले 2012 से 17 तक जो उनके समय गुंडागर्दी हुई, बेमानी, भ्रष्टाचार ,अराजकता और सरकारी नौकरियों में जिस प्रकार से भाई , भतीजेवाद और भ्रष्टाचार होता था. जिस प्रकार से सूची पूरी सेफ़ी से आती थी. यह सब लोग जानते हैं. और लोगों को जागने का काम करेंगे.
