‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला?

‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला?

संसद के मानसून सत्र में देरी और परिसीमन बिल पर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है, “ये एक-दो दिन के लिए सत्र बुलाएंगे और परिसीमन बिल को लागू करने की कोशिश करेंगे. परिसीमन के माध्यम से ये पूरे देश में अलगाववाद की भावना पैदा कर देंगे. नॉर्थ और साउथ का झगड़ा खड़ा हो जाना है.”

इमरान मसूद ने यह बयान आज न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में दिया. इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर स्मृति ईरानी के सवाल पर कहा कि उन्हें जानकारी ही नहीं है. इसके अलावा उन्होंने चीनी और प्याज व महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा.

परिसीमन बिल के लिए सत्र बुलाने का दावा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के मुताबिक बीजेपी संसद का एक-दो दिनों का विशेष सत्र बुला सकती है क्योंकि अभी मानसून सत्र स्थगित किया है, जबकि सत्रावसान नहीं हुआ है.इसलिए संभावना है कि एक दो दिन का सत्र बुला उसे पास कराने की कोशिश करें. इमरान मसूद ने कहा ऐसा मेरा मानना है.

स्मृति ईरानी को दिया जवाब

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने स्मृति ईरानी के महिला बिल के सवाल पर कहा,”असल में उन्हें जानकारी नहीं है. मंत्री रह चुकी हैं उन्हें इतना मालूम होना चाहिए की महिला आरक्षण बिल कानून बन चूका है. सरकार को बस एक आर्डर जारी करना है ओर वो लागू हो जाएगा. मामला सिर्फ परिसीमन पर अटका हुआ है. महिला आरक्षण ओर परिसीमन दोनों अलग अलग हैं.”

इसके अलावा उन्होंने चीनी व प्याज की बढ़ती कीमतों पर कहा कि यह मुनाफाखोरों की सरकार है. लोगों की जेब काटकर मुनाफा कमा रहे हैं. वहीँ उन्होंने कांग्रेस की रणनीति पर कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा हैम बदलाव की क्रान्ति शुरू होगी. झारखंड में सरकार ने छात्रों की साड़ी मांगें मान लीं, हमारी सरकार ने सारी मांगें मानीं अब चाहे जो भी रूप दें उसे.

Leave a Reply