• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सतीश महाना निर्विरोध उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, सीएम योगी के साथ उन्‍हें कुर्सी तक ले गए अखिलेश यादव

  • March 29, 2022
सतीश महाना निर्विरोध उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, सीएम योगी के साथ उन्‍हें कुर्सी तक ले गए अखिलेश यादव
  • कानपुर से लगातार आठ बार के व‍िधायक रहे भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे सतीश महाना को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। उनके न‍िर्वाचन के बाद अखिलेश यादव और योगी आद‍ित्‍यनाथ उन्‍हें व‍िधानसभा अध्‍यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना आज 18वीं व‍िधानसभा के लिए निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। सतीश महाना के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष पद के निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नेता विरोधी दल अखिलेश यादव उन्‍हें विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए।

बता दें क‍ि कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गया था। निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ था। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई थी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ उनकी पार्टी के विधायक विनोद कुमार ने भी सतीश महाना का समर्थन किया था।

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्रियों की सूची में सतीश महाना का नाम नहीं था। इसी के बाद से कयास लग रहे थी कि उनको विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा। 1991 से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे महाना को भाजपा ने सम्मानजनक पद दिया है। पंडित ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधायक बने हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘विपक्ष नहीं तो कौन?’ ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पी. चिदंबरम ने रिजिजू को घेरा

‘विपक्ष नहीं तो कौन?’ ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पी. चिदंबरम ने रिजिजू को घेरा

  • August 24, 2026
CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

  • August 24, 2026
‘फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा’, CM योगी के आरोपों पर बोले अजय राय

‘फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा’, CM योगी के आरोपों पर बोले अजय राय

  • August 24, 2026
‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला?

‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला?

  • August 24, 2026
आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह

आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह

  • August 24, 2026
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘विपक्ष नहीं तो कौन?’ ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पी. चिदंबरम ने रिजिजू को घेरा August 24, 2026
  • CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज August 24, 2026
  • 3 गैंगस्टर्स को मलेशिया से लाया गया भारत, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़े हैं August 24, 2026
  • ‘फोटो दिखा दें, मैं इस्तीफा दे दूंगा’, CM योगी के आरोपों पर बोले अजय राय August 24, 2026
  • ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? August 24, 2026
  • आरक्षण पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे ने दी BJP को सलाह August 24, 2026
  • मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें August 24, 2026
  • ‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के August 24, 2026
  • ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी August 24, 2026
  • अयोध्या में मछली भोज विवाद पर अजय राय का आया बयान, कहा- …बिना प्याज-लहसुन August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021