• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्य प्रदेश के कटनी में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंसी, 9 मजदूर दबे, 5 को बचाया गया; रेस्क्यू जारी

  • February 13, 2022
मध्य प्रदेश के कटनी में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंसी, 9 मजदूर दबे, 5 को बचाया गया; रेस्क्यू जारी
  • मध्यप्रदेश स्थित कटनी ज़िले के स्लीमनाबाद में शनिवार देर रात बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई। इसमें नौ मजदूर फंस गए लेकिन समय पर पहुंची राहत व बचाव कार्य टीम के सफल प्रयास से मजदूरों को मलबे से निकालने का काम किया गया।

कटनी। मध्यप्रदेश स्थित कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार  रात बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई। बताया जा रहा है कि इसमें कुल नौ मजदूर फंस गए जिसमें से कईयों को निकाला जा चुका है। जबलपुर से मौके पर पहुंची स्टेट डिजआस्टर इमरजेंसी फोर्स (SDERF) की टीम की सहायता से राहत व बचाव कार्य चलाया गया और टीम के सफल प्रयास से मजदूरों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

टनल हादसे के दौरान मलबे से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों की पहचान भी कलेक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इसमें मजदूर दीपक, नर्मदा व मुन्नीदास पडकुर गांव, जिला सिंगरौली के रहने वाले हैं। वहीं इंद्रमणी कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली, विजय कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाला। शेष मजदूरों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ। यह राहत की बात है कि 9 में से 3 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।’

कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ।

 

कटनी के कलेक्टर प्रियांक एम (Priyank M) ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी।  मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (Home) राजेश राजोरा (Rajesh Rajora) ने राज्य सचिवालय से जारी राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रेट्र को बताया कि सभी मजदूर जीवित हैं और SDERF की टीम उन्हें मलबे से निकालने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर से बात की और हादसे की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जख्मी मजदूरों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।

कलेक्टर प्रियांक ने बताया, ‘टनल हदसे में फंसे मजदूरों को सकुशल निकालने में जुटी एसडीईआरएफ की टीम ने वहां मौजूद मजदूरों से उनकी जानकारी ली। घटनास्थल पर विधायक प्रणय पांडे, कलेक्टर प्रियांक एम, डीआईजी राजाराम सिंह और एसपी सुनील जैन भी मौजूद रहे।’ नई दुनिया के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े सात सात से आठ बजे के बीच स्लीमनाबाद के पास जब यह मजदूर काम कर रहे थे, तभी मिट्टी बगल से धंसकने लगी और मजदूर उसके नीचे दब गए।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’, यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

‘इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’, यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

  • February 11, 2026
राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव

राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव

  • February 11, 2026
सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी

सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी

  • February 11, 2026
राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें

राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें

  • February 11, 2026
आज योगी सरकार पेश करेगी अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट, महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

आज योगी सरकार पेश करेगी अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट, महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

  • February 11, 2026
अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया किसान ‘विरोधी’, बोले-‘बिचौलियों वाली है भाजपाई सोच’

अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया किसान ‘विरोधी’, बोले-‘बिचौलियों वाली है भाजपाई सोच’

  • February 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देहरादून में IMA के पास 20 एकड़ जमीन पर घमासान, BJP और कांग्रेस आई आमने-सामने February 11, 2026
  • देश के हितों से समझौता, क्या आपको को शर्म नहीं आती? Lok Sabha में राहुल गांधी का केंद्र के खिलाफ हुंकार February 11, 2026
  • ‘जब मुंह खोला तब बुरा बोला…’, योगी सरकार के बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने उठाए कई सवाल February 11, 2026
  • ‘इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’, यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल February 11, 2026
  • राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव February 11, 2026
  • “मैं ठाकुर हूं” से शुरू हुआ विवाद, “मैं भी ब्राह्मण हूं” तक पहुंचा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ठकुराइन VS पंडिताइन February 11, 2026
  • पूर्व सेना प्रमुख की किताब पर बड़ा एक्शन, Publisher Penguin को Delhi Police ने भेजा समन February 11, 2026
  • ट्रस्ट की 20 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त पर CM धामी की रोक, MDDA को जांच के आदेश February 11, 2026
  • 8th Pay Commission पर आ गया बड़ा अपडेट, सरकार ने राज्यसभा के सवालों के दिए जवाब February 11, 2026
  • सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् बजाना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी February 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez