shobhit University Gangoh
 

नोएडा में नहीं थम रहा कोरोना वायरस, संक्रमण के 82 नए मामले आए सामने

नोएडा में नहीं थम रहा कोरोना वायरस, संक्रमण के 82 नए मामले आए सामने

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 82 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 85 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 कि आई टेस्ट रिपोर्ट में 82 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 3,260 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 2,221 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं 1,008 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट और संक्रमण की संभावना वाले क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कर रहा है। एंटीजन कीट व आरटी- पीसीआर के माध्यम से रोजाना 3000 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है।

Jamia Tibbia