जनपद में निकली 8 किमी लंबी ऐतिहासिक पदयात्रा

जनपद में निकली 8 किमी लंबी ऐतिहासिक पदयात्रा
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा निकालते जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे।

सहारनपुर। राष्ट्रीय एकता के निर्माता लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सहारनपुर महानगर में 8किलोमीटर लंबी भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में अद्भुत उत्साह और एकता का नजारा देखने को मिला। पदयात्रा जैन मंदिर, जैन बाग से प्रारंभ होकर रायवाला रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, बड़तला, भगत सिंह चैक, मोरगंज चैक, श्रीराम चैक घंटाघर, खेमका सदन, खलासी लाइन होते हुए बजाज इंटरनेशनल स्कूल, न्यू शारदा नगर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत, जयघोष और पुष्पवर्षा से पूरा मार्ग गूंज उठा।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास) जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्यमी, युवा और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निष्ठा के साथ 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनके जीवन से हमें देशभक्ति और एकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महापुरुषों के विचारों और कार्यों से नई पीढ़ी को परिचित कराना हमारा कर्तव्य है।

सरदार पटेल की जयंती से हमें एकता और सेवा की प्रेरणा मिलती है। पदयात्रा में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजय वालिया, के.एल. अरोड़ा, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, रविंद्र मिगलानी, राजकुमार मक्कड़, जयवीर राणा, पाली कालड़ा, धनप्रकाश कश्यप, के.पी. सिंह, एम.पी. सिंह चावला, प्रियंका आनंद, पूनम यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, औद्योगिक संगठन और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।