8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण शामिल न होने पर पेंशनर्स में रोष, प्रधानमंत्री को ज्ञापन किया प्रेषित

8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण शामिल न होने पर पेंशनर्स में रोष, प्रधानमंत्री को ज्ञापन किया प्रेषित
  • सहारनपुर में धरना स्थल पर नारेबाजी करते सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स।

सहारनपुर। 8वें वेतन आयोग के गठन संबंधी अधिसूचना में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को शामिल न किए जाने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स में भारी असंतोष व्याप्त है। इसी को लेकर शिवारत डिप्लोमा छात्र कार्यरत कार्मिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ मैं संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर धरना दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आज डिप्लोमा छात्र कार्यरत कार्मिक एवं स्टेशंस ने हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

प्रदर्शन करने वालों ने जिला प्रशासन के अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार द्वारा दिनांक 03 नवंबर 2025 को जारी 8वें वेतन आयोग के गठन संबंधी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, जबकि इससे पूर्व 7वें वेतन आयोग के संकल्प पत्र दिनांक 28 फरवरी 2014 में पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों को स्पष्ट रूप से वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया गया था। सं

घ के अनुसार, पेंशन पुनरीक्षण को वेतन आयोग की परिधि से बाहर रखना न केवल पेंशनर्स के साथ अन्याय है, बल्कि इससे कर्मचारियों में व्यापक रोष और असंतोष फैल रहा है। संघ के महासचिव द्वारा पूर्व में भी इस विषय को लेकर कई पत्र भेजकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।  धरने पर जिला अध्यक्ष इंजीनियर वारिस कुमार, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, अभिनव धीमान, सतीश गर्ग, सुभाष उपाध्यक्ष नीरज कुमार अमित शर्मा मनोज अनिल कुमार बीड़ी धीमान सहित आदि इंजीनियर एवं पेंशनर्स मौजूद रहे।