shobhit University Gangoh
 

महाराष्ट्र में एक दिन में Covid-19 के 790 नए मामले, 36 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक दिन में Covid-19 के 790 नए मामले, 36 लोगों की मौत

 

  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 790 नए केस, 36 लोगों की मौत
  • अब तक 12, 296 पॉजिटिव मरीज, मृतकों का आंकड़ा 521 पहुंचा
  • 36 में से 27 मौत और 527 केस मुंबई से, 2 हजार हो चुके हैं स्वस्थ

मुंबई
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) संक्रमण के 790 नए मामले आए हैं, जिनमें से 547 अकेले मुंबई से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अभी तक 12,296 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में मृतकों का आंकड़ा 521 पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए 121 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अभी तक 2 हजार लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 1,61,092 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

36 में से 27 मौत मुंबई में
आरोग्य विभाग के अनुसार, मुंबई समेत राज्य में शनिवार को कुल 36 मौत हुई है। इनमें मुंबई में 27 मौत के अलावा पुणे में 3 और अमरावती शहर में 2 मरीजों की मौत हुई है। वसई-विरार, अमरावती जिला, औरंगाबाद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। आरोग्य विभाग के अनुसार मरने वाले मरीजों में 28 पुरुष और 8 महिला है। इसमें से 19 मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। 16 मरीज की उम्र 40 से 59 वर्ष के बीच और 1 मरीज की उम्र 40 वर्ष से कम थी। 36 में से 23 मरीज पहले से मधुमेह, अस्थमा, ह्रदय समेत अन्य रोगों से ग्रसित थे।

527 केस सिर्फ मुंबई से
मुंबई में 527 नए केसों के साथ कुल केस 8172 हो गए हैं। धारावी में दो दिनों में 127 नए मरीज मिलने से बीएमसी की परेशानी बढ़ गई है। एशिया की सबसे बड़ी बस्ती में अब कुल पीड़ितों की संख्या 496 हो गई है। 496 मरीजों में से 18 की मौत हो चुकी है। माहिम में दो दिनों में 17 और दादर में 13 नए केस दर्ज हुए है। माहिम में मरीजों की संख्या 52 और दादर में 46 हो गई है।

महाराष्ट्र में कुल 521 लोगों की मौत
कोरोना से अब तक राज्य में कुल 521 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। रोग मुक्त होने के बाद 121 मरीजों को घर भेज दिया गया। अब तक कुल 2000 लोग कोरोना मुक्त हो चुके है। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 12,296 तक पहुंच गई है।

Jamia Tibbia