नई दिल्ली। आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन अंग्रेजों के हाथों दो शताब्दियों के दमन के बाद औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।

आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार ‘तिरंगा’ फहराएंगे। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।