shobhit University Gangoh
 

उप्र: मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए

मुजफ्फरनगर,  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को जिला जेल के चार कैदी और जिला महिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों सहित कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 515 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 31 मरीज बृहस्पतिवार को संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को 321 नमूनों के जांच नतीजे प्राप्त हुए, जिनसे से 72 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 1,257 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में एक और कोविड-19 अस्पताल बनाने की योजना बना रहा है।

फिलहाल जिले के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगराजपुर में 400 बिस्तरों वाला इकलौता कोविड-19 अस्पताल है।

Jamia Tibbia