इंदौर में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग; कई सिलिंडर फटे

इंदौर में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग; कई सिलिंडर फटे

नई दिल्ली। इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में सात लोगों की जान चली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

इस मामले को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, “शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में छह (अब सात) लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।”

मृतकों के नाम

मनोज पुगलिया (मकान मालिक)

सिमरन
विजय सेठिया
सुमन सेठिया
राशि
छोटू सेठिया

7वां व्यक्ति का नाम अभी सामने नहीं आया है।

रेस्क्यू

सौरभ
सुनिता
सोनिल

पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। घर में लगी आग से सात लोग जिंदा जल गए।


Leave a Reply