स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया
  • सहारनपुर में स्टार पेपर मिल परिसर में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम मनाते अधिकारीगण।

सहारनपुर। स्टार पेपर मिल के प्रांगण में आज 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसमें मिल कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई. जे. सिंह (वीपी वक्स) ने उपस्थित लोगों को सुरक्षा सप्ताह के महत्व के बारे में जानकारी दी और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने तथा असुरक्षित स्थितियों को कम करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए, ताकि शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

इस अवसर पर आयोजित सेफ्टी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों व उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निबंध, पोस्टर, कविता व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं सेफ्टी सर्कल्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आई. जे. सिंह ने किया। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply