shobhit University Gangoh
 

यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, सुशील चंद्रभान बने STF के DIG

यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, सुशील चंद्रभान बने STF के DIG

लखनऊ: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश प्रशासन में फेरबदल किया है। सरकार ने 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन ने शुक्रवार शाम को अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें सभी DIG रैंक के अधिकारी हैं। इन अधिकारियों को लखनऊ और मुरादाबाद में अलग-अलग जगह नई पोस्टिंग दे गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अखिलेश कुमार चौरसिया को DG ऑफिस में स्थापना का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। जानें और किसको कहां पोस्टिंग मिली है।

सुशील कुमार को लखनऊ में मिली पोस्टिंग

वहीं, घुले सुशील कुमार को अब STF का DIG नियुक्त किया गया है। वह अब तक STF में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) थे। सुशील कुमार, महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। वह 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। साथ ही, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) यमुना प्रसाद को मुरादाबाद में पोस्टिंग दी गई है। उन्हें पीटीएस के डीआईजी पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिन्द्र पटेल बने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के DIG

इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय पर तैनात पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को नई पोस्टिंग लखनऊ स्थित यूपी एसआईएफएस दे दी गई है। उनको भी डीआईजी बनाया गया है। वहीं, मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त सचिन्द्र पटेल को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है। IPS अखिलेश चौरसिया यहीं तैनात थे।

Jamia Tibbia