shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर में 10 नए कोरोना पॉजिटिव, इनमें से 5 जमाती

सहारनपुर में 10 नए कोरोना पॉजिटिव, इनमें से 5 जमाती

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना वायरस संक्रमित दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इस रोग के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस सौढी ने सोमवार को बताया कि सुबह मिली रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। जिसमे पांच जमाती पश्चिम बंगाल के है। दो सहारनपुर से है। तीन अन्य है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया सहारनपुर में मास्क से मुंह ढकना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि हॉटस्पाट चिन्हित क्षेत्रो की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है।

Jamia Tibbia