कांग्रेस के शिविर में 475 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

- सहारनपुर में आयोजित शिविर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते क्षेत्रवासी।
सहारनपुर [24CN]। जिला कांग्रेस के तत्वावधान में 72वें संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी गौरव भाटी व जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने सहारनपुर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। खलासी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने नए कांग्रेस सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के आम नागरिकों को भी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा कार्यक्रम से अवगत कराते हुए उन्हें हैंड्सबिल वितरित किए। इस दौरान 475 नागरिकों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
प्रभारी सचिव गौरव भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में आज सदस्यता अभियान की शुरूआत की है और आगामी 10 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत में प्रतिदिन पांच नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि जिले के सभी ब्लाक व महानगर के सभी सैक्टरों में शिविरों के माध्यम से व गली-मौहल्लों में डोर टू डोर अभियान चलाकर हम प्राथमिक सदस्य बनाएंगे और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करेंगे। शिविर में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी ने भी लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए देश व प्रदेश के उज्जवल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस से जुडऩे की अपील की।
इस दौरान कांग्रेस संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कू, अमरदीप जैन, अशोक सैनी, संजय वालिया, अरविंद पालीवाल, मनीष त्यागी, अरूण चौधरी, गौरव वर्मा, मधु सहगल, अक्षय चौधरी, फाजिल हसल, अजय त्यागी, ओमपाल डोंकोवाली, चौ. गालिब, अजय गुर्जर, अमरदीप जैन, सतपाल बर्मन, धर्मवीर जैन, नरेंद्र शर्मा, विशाल भारद्वाज नीरज कपिल, धर्मपाल जोशी, सचिन वर्मा आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।