मुंबई में भीषण सड़क हादसा, रेस्त्रां में घुसी कार, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

नई दिल्लीः दक्षिण मुंबई में सोमवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार क्रॉफोर्ड मार्केट एरिया में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जनता कैफे रेस्त्रां में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस भीषण हादसे में मरने वाले चार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों की स्थिति के बारे में पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पुलिस पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।