shobhit University Gangoh
 

उज्जैन के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीज झुलसे

उज्जैन के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीज झुलसे
  • उज्जैन के एक अस्पताल में लगा भीषण आग, 4 मरीज झुलसे

उज्जैन :  शहर के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा. अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. इनमें कई कोरोना संक्रमित भी थे. झुलसे चार मरीजों को समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा गया. इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Jamia Tibbia