68 वार्डो के 368 कंटेनमेंट जोन और बजारों व वार्डो को कराया सैनेटाइज

- सफाई, कूड़ा उठान और चूना व मेलाथियान छिडक़ाव का कार्य भी प्रमुखता से जारी
सहारनपुर [24CN] । नगर निगम ने महानगर को सैनेटाइज करने के अभियान के तहत रविवार को भी 62 वार्डो के 368 कंटेनमेंट जोन को विशेष रुप से सैनेटाइज कराया। इसके अतिरिक्त मंडी समिति, प्रमुख बाजारों और सभी शमशानों को भी सैनेटाइज कराने के अलावा शहर के 14 वार्डो को रोस्टर के अनुसार सैनेटाइज कराया गया। महानगर में सफाई अभियान चलाते हुए दस वार्डो में फागिंग भी करायी गयी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह के निर्देश पर रविवार को महानगर के 62 वार्डो के सभी 368 कंटेनमेंट जोन को विशेष रुप से सैनेटाइज करने का अभियान चलाया गया।
इसके अलावा बलियाखेडी ब्लॉक के पीछे वार्ड 33 के आशीर्वाद कॉलोनी, रोहित विहार व इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में समाजसेवी प्रशांत की मदद से प्रवर्तनदल व निगम कर्मियों द्वारा विशेष रुप से सैनेटाइजेशन कराया गया। इस क्षेत्र में गत दिनों अनेक लोगों की कोरोना व अन्य बीमारियों से मृत्यु हो गयी थी। इसके अतिरिक्त चारों शमशानों और महानगर के प्रमुख बाजारों व मंडी समिति को भी सैनेटाइज कराया गया।
सैनेटाइज अभियान के नोडल अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि रविवार को वार्ड 2 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 04 मौहम्मदपुर माफी, वार्ड 22 म्युनिसपिल कॉलोनी, वार्ड 36 सिराज कॉलोनी, वार्ड 18 लेबर कॉलोनी, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 57 सराय मरदान अली, वार्ड 67 दराअली बैरुन, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 65 कमेला कॉलोनी, वार्ड 68 आली आहग्रान में सैनेटाइजेशन कराया गया। रोस्टर के अनुसार वार्ड 7 जाटव नगर, वार्ड 8 दराकोटतला, वार्ड 9 ग्वालिरा, वार्ड 10 फतेहपुर जट, वार्ड 11 मवींकला, वार्ड 12 खलासी लाईन उत्तरी, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी व वार्ड 15 रेलवे क्वाटर्स के अलावा सार्वजनिक स्थानों और समस्त कार्यालयों में फागिंग भी करायी गयी है। तोमर ने बताया कि महापौर व नगरायुक्त के निर्देश पर सैनेटाइजेशन व फागिंग के अलावा पूरे महानगर में सफाई व कूड़ा उठान के साथ साथ चूना व मेलाथियान का छिडक़ाव भी प्रमुखता के साथ निरंतर कराया जा रहा है।