shobhit University Gangoh
 

बिजनेस पार्टनर से हुआ झगड़ा तो शख्स ने पेट्रोल छिड़क फूंक दी कार, आग में झुलसे 3 लोग

बिजनेस पार्टनर से हुआ झगड़ा तो शख्स ने पेट्रोल छिड़क फूंक दी कार, आग में झुलसे 3 लोग

नई दिल्ली : आज के समय में पैसे एक ऐसी चीज बन गई है जिसके आगे लोग रिश्तों को भी अहमियत देना भूल गए हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जहां पैसों के विवाद के चलते एक शख्स ने 3 लोगों को जिंदा जलाने की ​कोशिश की। आरोपी ने दिनदहाडे पेट्रोल छिड़क कर कार को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी वेणुगोपाल रेड्डी कुछ समय पहले गंगाधर नाम के शख्स के साथ कारें खरीदने और बेचने का कारोबार करता था। इस दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर अनबन हो गई। सोमवार को रेड्डी ने गंगाधर को मिलने के लिए बुलाया तो वह अपनी और पत्नी और एक दोस्त के साथ आरोपी के पास पहुंच गया। चारों लोग कार में बैठकर बात ही कर रहे थे कि तभी वेणुगोपाल सिगरेट पीने के बहाने बाहर निकल गया।

आरोपी ने कार से उतरते ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार गंगाधर और उसकी पत्नी को कम चोटें आई हैं, लेकिन उनका दोस्त गंभीर रूप से झुलस गया। गंगाधर की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गयौ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

Jamia Tibbia