सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 26 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

- सहारनपुर में जैन कालेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं।
सहारनपुर [24CN]। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जेवी जैन महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में इतिहास व अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित मानविकी परास्नातक छात्र-छात्राओं की लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
जेवी जैन कालेज में आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में इतिहास व अर्थशास़्त्र विभाग द्वारा मानविकी परास्नातक के छात्र-छात्राओं के मध्य लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं से 1857 की क्रांति, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक के विभिन्न काल के 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे जिसमें 1/4 ऋणात्मक मूल्यांकन रखा गया था। प्रतियोगिता में 26 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान डा. शशि नौटियाल व डा. खालिद अनवर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन डा. श्वेता बंसल ने किया।