• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 25,500 केस, पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद पहुंचा, हालात चिंताजनक

  • April 18, 2021
दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 25,500 केस, पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद पहुंचा, हालात चिंताजनक
  • राजधानी में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 25500 केस सामने आए हैं।​ चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर क़रीब 30% हो गया है।

नई दिल्ली । राजधानी में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 25,500 केस सामने आए हैं।​ चिंता की बात है कि पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर क़रीब 30% हो गया है। मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

कोरोना को लेकर बिगड़ रहे हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30 फीसद पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के 25,500 केस सामने आए हैं। दिल्ली में बेड की कमी हो गई है। आईसीयू बेड दिल्ली भर में 100 बचे हैं। आक्सीजन समाप्त होती जा रही है। कल एक प्राइवेट अस्पताल में एक बड़ी घटना होते होते बची।

उन्होंने बताया कि सुबह अमित शाह जी से बात हुई। उनसे मदद मांगी है। केंद्र से मदद मिल रही है। केंद्र से तुरंत आक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है। दिल्ली में पल पल स्थिति खराब हाे रही है। केंद्र से सात हजार बेड मांगे हैं। हम अपने तौर पर भी छह हजार आक्सीजन बेड अगले कुछ दिनों में तैयार कर देंगे।

सीएम केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से आईसीयू बेड कम होते जा रहे हैं। आक्सीजन बेड भी कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान हमें केंद्र सरकार से हमेशा मदद मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार भी केंद्र सरकार हमें पूरी मदद देगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 3600 बेड का इंतजाम किया जा रहा है। चार दिन के अंदर 6 हजार बेड जुटाए जाएंगे। केंद्र सरकार के दिल्ली में 10 हजार बेड हैं। उनसे बेड मांगे हैं। साथ ही उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और सख्त निर्देश दिए कि कोई भी दवाईयों की कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
राजधानी में बीते 24 घंटे में आए थे कोरोना के लगभग 24,000 मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 24 फीसद से ज्यादा हो गई है। स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली में अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है। ऑक्सीजन बेड बहुत तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बेड बढ़ाया जाए। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में हम बड़े स्केल पर बेड बढ़ा पाएंगे। यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है।
सीएम ने दिए कड़े फैसले लेने के भी संकेत
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि हम कुछ दिनों तक स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो हम आपके जीवन को बचाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम उठाएंगे। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026
‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

  • March 23, 2026
‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • March 23, 2026
‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

  • March 23, 2026
मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026
  • धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान March 24, 2026
  • ‘भारत गायब, यह कबूल नहीं’, ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026
  • यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट March 24, 2026
  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez