शिविर में २५ लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शिविर में २५ लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • सहारनपुर में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. रतनपाल सुमन।

सहारनपुर। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट व सहारनपुर क्लब के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 25 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. रतनपाल सिंह सुमन ने फीता काटकर किया।

रक्तदान शिविर के संयोजक व एफबीडी ट्रस्ट के ब्लड मोटिवेटर विनीत रामपाल ने कहा कि हम एक यूनिट ब्लड दान करके तीन जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है। रक्तदान करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। यह रक्त थैलासीमिया पीडि़त बच्चों और उन रोगियों की सहायता करने में काफी मदद करेगा जिन्हें चिकित्सकीय आपात स्थिति में रक्त की जरूरत होती है। ब्लड मोटिवेटर नीरू सिंह ने कहा कि ट्रस्ट विगत 8 सालों से जरूरतमंद परिवार को किसी भी आपात स्थिति में पूरे जनपद में प्लेट्लेट्स, रक्त व प्लाज्मा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करता है।