• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

24 हजार नए मामले आए सामने, सक्रिय केस 197 दिनों में सबसे कम, केरल में आधे से अधिक संक्रमित

  • October 2, 2021
24 हजार नए मामले आए सामने, सक्रिय केस 197 दिनों में सबसे कम, केरल में आधे से अधिक संक्रमित
  • आज पूरे देश में कोरोना के 24354 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 273889 है जो 197 दिनों में सबसे कम बताए जा रहे हैं। कुल 234 लोगों की मौत पिछले घंटों हुई है।

नई दिल्ली। भारत में पिछले दिन आए कोरोना वायरस के मामलों के मुकाबले शनिवार को दर्ज हुए मामलों में गिरावट देखी गई। हालांकि, यह गिरावट लगभग दो हजार मामलों की रही। वहीं, देश में सक्रिय मामले 197 दिनों में सबसे कम हो गए हैं। देखा जाए तो केरल ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां देश में रिपोर्ट हो रहे कुल मामलों के आधे दर्ज हो रहे हैं, लेकिन अब देखने में आ रहा है कि बाकी जगहों पर भी मामलों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। केरल में बीते दिन लगभग 14 हजार मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, आज पूरे देश में कोरोना के 24,354 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि केरल में कोरोना के हालात को लेकर केंद्र पहले ही चिंता जता चुका है और वहां महामारी पर काबू पाने के लिए उपाय भी किए गए हैं।

केरल में बीते दिन 13,834 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 24 हजार से ऊपर मामलों की सूचना दी। यानी केरल से ही आधे से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 95 लोगों की महामारी से मौत हुई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 42 हजार 499 है। इनमें से 11.5 फीसद मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 46,94,719 हो गई। राज्‍य में महामारी से अब तक 25,182 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 234 लोगों की मौत हुई। बीते दिन से यह आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 37 लाख 90 हजार से ऊपर मामले सामने आ चुके हैं।’ वहीं, देश में सक्रिय मामले कम हुए हैं। इनका आंकड़ा 3 लाख से नीचे ही चल रहा है। देश में अब 2 लाख 73 हजार 889 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 48 हजार 573 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,29,258 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57,19,94,990 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

  • March 11, 2026
‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

  • March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

  • March 11, 2026
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

  • March 11, 2026
सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

  • March 11, 2026
Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

  • March 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी March 11, 2026
  • एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार March 11, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन March 11, 2026
  • अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन March 11, 2026
  • स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया March 11, 2026
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन March 11, 2026
  • परीक्षा के दिनों में न हो जाम की स्थिति, आमजनों एवं परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, रहे बेहतर यातायात प्रबंधन – मनीष बंसल March 11, 2026
  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez