उत्तर प्रदेश के लापता 21 व्यक्ति सकुशल मिले: सुरेश राणा

- सहारनपुर में उत्तराखंड आपदा में लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी देते उ.प्र. के गन्ना मंत्री सुरेश राणा।
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश गन्ना विकास, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जनपद जोशीमठ में ग्लेशियर टूट जाने से हुई तबाही से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से उत्तराखण्ड सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निणज़्य लिया है कि उत्तराखड त्रास्दी में मरने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों के अंतिम संस्कार में होने वाले खचज़् को राज्य सरकार वहन करेगी। मंत्री सुरेश राणा आज यहां आपदा नियंत्रण कक्ष भीमागौडा, जनपद हरिद्वार में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वाताज़् में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निदेज़्श पर उत्तराखण्ड राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करने के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस आपदा नियंत्रण कक्ष के द्वारा लापता, हताहत एवं फंसे होने वाले लोगों के सम्बन्ध में उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति से उत्तराखण्ड राज्य सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए मण्डलायुक्त सहारनपुर ए. वी. राजमौलि व पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निदेशज़नुसार राज्य सरकार स्तर पर उनके नेतृत्व में तीन मंत्रियों की टीम भी निरंतर उत्तराखण्ड राज्य में प्रवास कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। गन्ना विकास, चीनी मिल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य के साथ सहयोग कर रहे है। आपदा के सम्बन्ध में पल-पल की जानकारी उपलब्ध करा रहे है। आपदा क्षेत्र में सरकार का पूणज़् सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी व अलीगढ़ के निवासी दो लोगों के शव बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि आपदा में मृत उत्तर प्रदेश के लोगों के शवों को अधिकारियों की देख-रेख में उनके गृह जनपद को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी घटना पर पूरी तरह से सजग है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय गृहमंत्री जी उत्तराखण्ड आपदा के राहत कायोज़्ं पर लगातार नजर बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की खोज के लिए एन.डी.आर.एफ. और आई.टी.बी.पी. की टीमें लगाई गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखण्ड सरकार तथा केन्द्र सरकार संयुक्त रूप से इस आपदा में राहत पहुंचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर आयुष, अभाव, सहायता एवं पुनवाज़्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.ॅ धमज़्सिंह सैनी तथ बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय कश्यप सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।