shobhit University Gangoh
 

सूडान में एलपीजी टैंकर में धमाका, 18 भारतीयों की मौत की खबर

सूडान में एलपीजी टैंकर में धमाका, 18 भारतीयों की मौत की खबर

भारतीय दूतावास ने खबर दी है कि सूडान में एक टाइल बनाने वाली फैक्टरी में एलपीजी टैंकर में हुए धमाके में 18 भारतीयों की जान चली गई है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें अभी यह दुखद सूचना मिली है। सूडान की राजधानी खारतोम के बाहरी क्षेत्र में ‘सालूमी’ नाम की टाइल बनाने वाली फैक्टरी में बड़ा धमाका हुआ है।’

उन्होंने कहा कि यह काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इसमें कुछ भारतीयों ने अपनी जान गंवा दी है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
 

Jamia Tibbia