पॉलीथिन बरामद होने पर छह दुकानों पर 13 हजार जुर्माना

पॉलीथिन बरामद होने पर छह दुकानों पर 13 हजार जुर्माना
  • सहारनपुर में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दुकानदारों पर जुर्माना करते निगम अधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। नगर निगम ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टि व प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 20 दुकानों पर छापे मारे गए। छह दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दो दुकानदारों पर गंदगी फैलाने के लिए पंाच-पांच सौ रुपये जुर्माना किया गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टि व प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ पुल खुमरान व बेहट रोड पर चकदेवली में अभियान चलाया। पुल खुमरान पर पांच दुकानों पर छापे मारे गए, एक दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पाया गया। इसके अलावा चकदेवली में 15 दुकानों पर छापे मारे गए, पांच दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया गया। सभी छह दुकानों पर 13 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। दो दुकानों पर गंदगी पायी गयी। इन दुकानदारों से भी पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा कोई प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया तो उस पर बड़ा जुर्माना लगाया जायेगा। कार्रवाई के दौरान कर्नल नेगी के अलावा सफाई निरीक्षक सोमकुमार, सफाई नायक अर्जुन, तथा प्रवर्तन दल के हेमराज सिंह, जगपाल, नवाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।