shobhit University Gangoh
 

वृहद लोक अदालत में 13 परिवारों का हुआ पुनर्मिलन

वृहद लोक अदालत में 13 परिवारों का हुआ पुनर्मिलन
  • सहारनपुर में लोक अदालत में एक छत के नीचे रहने को राजी हुआ दम्पत्ति।

सहारनपुर [24CN] । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायिक अधिकारी (वरिष्ठ) श्रीमती सुमिता ने बताया कि वृहद लोक अदालत में आज 13 पारिवारिक मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराया गया। सभी दम्पत्तियों को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर नए जीवन की शुरूआत की शुभकामना देकर विदा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ न्यायिक अधिकारी (वरिष्ठ) श्रीमती सुमिता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि निस्तारित पारिवारिक मामलों में 7 वैवाहिक वाद प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार व 4 वैवाहिक वाद अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती मनोरमा के न्यायालय से तथा 2 वैवाहिक वाद मध्यस्थता केन्द्र सहारनपुर में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हुए। उन्होंने बताया कि वृहद लोक अदालत के आयोजन का मुख्य लक्ष्य महिला पखवारा के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढाना है।

श्रीमती सुमिता ने बताया कि परिवार नामक संस्था को आपसी समझदारी से ही जोड़ा व चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण आज परिवार न्यायालय एवं अतिरिक्त परिवार न्यायालय एंव मध्यस्थ केन्द्र में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को भी बृहद लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में रखा गया है जिसमें पारिवारिक मामलो को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा।

यह भी पढे >>  UP Panchayat Chunav: लखनऊ समेत कई जिलों की आरक्षण लिस्ट जारी (24city.news)

Jamia Tibbia