पुलिस के हत्थे चढ़े 12 वारंटी आरोपी
- सहारनपुर में मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने 13 वारंटियों को दबोचकर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 12 वारंटी आरोपियों मो. आमिर पुत्र मौ. इसरार निवासी धोबीवाला, साकिब पुत्र शमशाद निवासी पीरवाली गली, वसीम बंजारा पुत्र लतीफ निवासी पीर वाली गली, इमरान पुत्र मौ. फारूख निवासी सरकारी स्कूल के पीछे सीराज कालोनी, हर्ष पुत्र प्रशांत चैधरी उर्फ बसंत कुमार निवासी मौहल्ला सम्राट विक्रम कालोनी, शादाब उर्फ सद्दन पुत्र मौ. इस्लाम निवासी आजाद कालोनी चंद्रभान की पुलिया, राशिद उर्फ फिरकी पुत्र रमजानी निवासी मुजफ्फरी मस्जिद वाली गली, आमिर पुत्र खालिक निवासी बंजारान, साईन उर्फ सैम पुत्र मुस्तकीम निवासी आली का मौहल्ला टोपिया सराय, लियाबत अली पुत्र मौ0 ईसा निवासी मौहल्ला झोटेवाला नया बांस, मोहसिन उर्फ राजा पुत्र रहमान निवासी मौहल्ला पीर वाली गली व तरूण कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मौहल्ला कृष्ण कुंज कालोनी सभी थाना मंडी को उनके मकानों से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि दबोचे गए आरोपी अलग-अलग मामलों में वारंटी थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
