shobhit University Gangoh
 

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों ने किए हस्ताक्षर, राहुल गांधी ने नहीं किया साइन

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों ने किए हस्ताक्षर, राहुल गांधी ने नहीं किया साइन

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विपक्षी दलों द्वारा सचिवालय में भेजा गया है। इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। वहीं दिलचस्प बात यह है कि सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले और नेता विपक्ष राहुल गांधी का ही साइन इस नोटिस में नहीं है। वहीं टीएमसी के सांसदों ने भी अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर साइन नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक संविधान केआर्टिकल  94 (c) के तहत विपक्ष ने लोकसभा सचिवालय को इस प्रस्ताव का नोटिस दिया है।  विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विपक्ष के स्पीकर को हटाने वाले रेजोल्यूशन में चार बिंदुओं का जिक्र किया गया है।

  1. 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी को सदन में ना बोले दिए जाने का आरोप। नेता विपक्ष को न बोलने देने का आरोप
  2. 3 फरवरी को आठ सांसदों के हुए निलंबन का भी मामला इस नोटिस में है।
  3. 4 फरवरी को सत्ता पक्ष के सांसद ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की लेकिन विपक्ष की आपत्ति के बाद भी उन्हें रोका नहीं गया
  4.  स्पीकर द्वारा विपक्षी महिला सांसदों को लेकर की गई टिप्पणी।

इस प्रस्ताव पर कुल 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं लेकिन टीएमसी के सांसदों ने इसका समर्थन नहीं किया है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सांसदों का कहना है कि वे स्पीकर निजी तौर पर सम्मान करते हैं लेकिन उनका रवैया भेदभावपूर्ण रहा है।

Jamia Tibbia

Leave a Reply