अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 116 महिलाएं सम्मानित प्रदेश सरकार महिला कल्याण के लिए पूरी तरह संवेदनशीलरू कृषि मंत्री
- सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिका को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही।
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उन्नयन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए महिला सामथ्र्य योजना और महिला शक्ति केन्द्र की स्थापना किये जाने के निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार महिला कल्याण के लिए पूरी संवेदनशील है जिसका परिणाम कोरोना महामारी के दौर में 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में तीन माह तक 500-500 रूपए भेजने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है।
उन्होंने कहा यदि मातृशक्ति न होती तो कोई भी जीव न होता। जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही आज यहां जनमंच में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधिंत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार महिला उत्थान में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगल योजना के अंतर्गत वर्तमान बजट में 1200 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के लिए 426 करोड़, कुपोषण से लडऩेे के लिए 100 करोड़, राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन योजना के अंतर्गत 500 करोड़ तथा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना और अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ावर्ग के बेटियों की शादी अनुदान के लिए 550 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गयी है।
कार्यक्रम में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 25 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गयी तथा उद्योग विभाग द्वारा उद्यम स्थापित करने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को 1.5 करोड़ का ऋण दिया गया। आईटीसी के सहयोग से 1000 महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क मास्क वितरित किये गये। ज्ञातव्य है कि जनपद से 17 अक्टूबर 2020 से चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कुल 29 लाख 68 हजार 55 महिला, पुरूष और बच्चों को आच्छादित किया गया जिससे जनपद प्रदेश में दूसरा स्थान पर रहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभागीय कार्यालयों तथा समस्त थानों में आगन्तुक महिलाओं को असुविधा से बचाने के लिए तथा उनसे संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद के सभी विकासखण्डों की न्याय पंचायतों में माह फरवरी एवं मार्च, 2021 में कैम्पों का आयोजन कर 5560 आवेदन पत्रों को भरवाया गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कुल 19 महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उचित दर की दुकानें आवंटित की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना तथा ग्राम्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ पंहुचाने तथा जन सामान्य को जानकारी हेतु जनपद स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर 9456648672 प्रारम्भ किया गया।
प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता सूची की वाल राइटिंग करायी जा रही है। इस मौके पर विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, मण्डलायुक्त ए. वी. राजमौलि, पुलिस उप महा निरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन सहित गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी और महिलाएं मौजूद थी।
